कांग्रेस विधायक शैली चौधरी का दावा, बोलीं- VIDEO जारी करें, मैं गलत हूं तो छोड़ दूंगी राजनीति

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 01:56 PM (IST)

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने बड़ा खुलासा किया है। एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में शैली चौधरी ने कहा कि जब मैने वहां पर वोट डाला, बीजेपी एजेंट की तरफ से मेरे वोट पर ऑब्जेक्शन लगाई गई। भाजपा ने मेरे वोट को कैंसिल करने की मांग की। 10 से 15 मिनट तक भाजपा और कांग्रेस के बीच बहस हुई। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, खेल मंत्री गौरव गौतम सब वहां पर मौजूद थे। सब में बहस हुई।

उन्होंने कहा कि मुझे 15 मिनट वहां पर खड़े रखा गया। उसके बाद मेरे वोट को वैलिड माना गया। अगर मैंने भाजपा को वोट दिया होता क्यों बीजेपी मेरा वोट कैंसिल करने की मांग करती, क्यों कांग्रेस के एजेंट मेरे वोट का बचाव करते। वहां की वीडियो जारी कर सकते हैं। खेल मंत्री गौरव गौतम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछ सकते हैं कि वहां क्या-क्या हुआ था। अगर इस बात में सच्चाई नहीं है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी। कांग्रेस में पसंद नापसंद का खेल चल रहा है जिसको ना पसंद किया जाता है तो उनको वह लोग निपटा देते हैं। मैं क्यों इस्तीफा दूं , मेरा फैसला नारायणगढ़ की जनता करेगी। 

शैली चौधरी मैं भड़ाना परिवार की बेटी हूं और जहां नारायणगढ़ की बहू हूं। वह भी एक बड़ा राजनीतिक परिवार है। हरियाणा बना तब से यह लोग मंत्री विधायक हैं, जिन विधायकों के ऊपर क्रॉस वोट के आरोप लग रहे हैं, सभी आहत हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को 9 वोट कम मिले हैं, उन सभी नौ नाम का खुलासा होना चाहिए। उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। जिन विधायकों के वोट कैंसिल हुए हैं, वह उनकी पसंद के विधायक है, उनको बचाने की कोशिश की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static