पूरे रास्ते राधे-राधे करती आईं शैली चौधरी ने कांग्रेस के साथ गद्दारी की, गीता भुक्कल का बड़ा आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 05:42 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा की कांग्रेस नेता गीता भुक्कल ने भाजपा नेता शैली चौधरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शैली चौधरी पूरे रास्ते “राधे-राधे” का जाप करती रहीं और माला जपती रहीं, लेकिन असल में पार्टी के साथ गद्दारी की।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि शैली चौधरी ने राम का नाम लेते हुए धार्मिक छवि बनाई और बगल में छुरी रखकर असली काम पार्टी के खिलाफ किया। यह कार्य लोकतंत्र और जनता के विश्वास के खिलाफ है। भुक्कल ने कहा कि ऐसे कृत्य पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए अपमानजनक हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static