फतेहाबाद में पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षक, नए पदाधिकारियों की चयन को लेकर कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2023 - 05:08 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद के गेस्ट हाउस में आज कांग्रेस के पर्यवेक्षक विधायक प्रदीप चौधरी, जयवीर वाल्मीकि और कुलजीत सिंह पहुचें। कांग्रेस के संगठन विस्तार को लेकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जिला स्तर पर रैलियां की जा रही है। वहीं आज फतेहाबाद में पर्यवेक्षकों के द्वारा कांग्रेसियों की राय ली गई। हालांकि इस दौरान पर्यवेक्षक अंदर बंद कमरे में कांग्रेसियों की राय ली।

वहीं कांग्रेस के कई कार्यकर्ता कुमारी शैलजा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों के द्वारा नारेबाजी नहीं की गई। अगर उनके द्वारा भी नारेबाजी की जाती तो दोनों गुटों में टकराव भी हो सकता था। पर्यवेक्षक के द्वारा कुमारी शैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दोनों गुटों के द्वारा अलग-अलग मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें दोनों गुटों ने मांग की है कि उनके नेताओं के द्वारा जो भी नाम चुना जाएगा। वह उसका समर्थन करेंगे। कांग्रेस के जिला प्रधानों को लेकर मुख्य तौर पर मंथन चल रहा है। जिनकी लिस्ट जल्द जारी हो सकती है।

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के पर्यवेक्षक जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि उनके द्वारा जल्द से जल्द अपनी लिस्ट बनाकर हाई कमान को भेज दी जाएगी। कांग्रेसियों के द्वारा जो भी राय उन्हें दी गई है वह उनके द्वारा हाई कमान को बता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा नारेबाजी की जा रही थी। कार्यकर्ता अति उत्साह में थे और यही कारण था कि अपने नेताओं को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static