निगम कार्यालय पर कांग्रेस ने NDC व भ्रष्टाचार को लेकर किया प्रदर्शन, नगर निगम को कहा नर्क निगम
punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 04:04 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : नगर निगम के बाहर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को NDC व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि निगम में जनता के कोई काम नहीं होते, उन्हें लटकाया जाता है। जिससे जनता काफी परेशान है। यदि सरकार ने जल्द इस सब पर एक्शन नहीं लिया तो निगम पर कांग्रेस ताला जड़ने का काम करेगी।
नगर निगम नहीं यह नर्क निगम है
अंबाला नगर निगम को नर्क निगम बता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के बाहर धरना दिया। इस दौरान NDC, भ्रष्टाचार, फैमिली आईडी, सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम अब नरक निगम बन चुका है। NDC को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदार बताया जाता है, जबकि इस पोर्टल को सरका द्वारा बनाया गया है। इन सब से जनता जूझ रही है। निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। लेकिन सरकार ने इन सब समस्याओं को लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। जनता की परेशानी को देखते हुए आज कांग्रेस को धरना देना पड़ रहा है। यदि सरकार नहीं चेतती है तो इससे बड़ा प्रदर्शन होगा और फिर भी सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस निगम पर ताला जड़ने का काम करेगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)