कलायत में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, हुड्डा बोले- बेरोजगारी और अपराध में नंबर वन बन चुका हरियाणा

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2024 - 07:38 PM (IST)

कैथल (जयपाल) : हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टियां रैली और बैठक आयोजित कर रही हैं, वहीं कैथल के कलायत ​स्थित नई अनाज मंडी में कांग्रेस के हुड्डा गुट द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी की अध्यक्षता में जन आक्रोश रैली आयोजित की गई। रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी पहुंचे।

रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनके मन में एक ही टीस है कि अब फिर से हरियाणा को नंबर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से हरियाणा बेरोजगारी और अपराध में नंबर वन बन चुका है। जनता 2024 के चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इसके लिए कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के बेरोजगारी में नंबर वन होने की रिपोर्ट नीति आयोग की है।

PunjabKesari

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह ने भी किया संबोधित

वहीं, रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के वायदे केवल जुमले ही साबित हो रहे हैं। अग्निवीर योजना से लेकर मोदी की गारंटी तक फले हो चुकी है। भाजपा ने केंद्र में आने से पहले काला धन वापस लाने, हर व्यक्ति के खाते 15-15 लाख रुपए डालने और महिलाओं को सस्ता सिलेंडर देने का वायदा किया था, लेकिन अब सिलेंडर पर दी जा रही सब्सिडी को भी वापस लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ही देश के लोगों का भला कर सकती है। और यही कारण है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीतेगी। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static