फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार, जमानत भी नहीं बचा पाई पार्टी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 12, 2025 - 07:01 PM (IST)

डेस्क टीम : हरियाणा निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें बीजेपी ने भारी जीत हासिल की है। 10 नगर निगम में से 9 पर बीजेपी की जीत हुई है। कांग्रेस कोई सीट नहीं निकाल पाई। वहीं फरीदाबाद नगर निगम में तो कांग्रेस की जमानत जब्त हुई है। मेयर पद के लिए कुल 6 लाख 1,795 वोट पडें। 

चुनाव आयोग के नियमानुसार जमानत के लिए कुल वोट का 1/6 यानि 16.66% वोट मिलनी चाहिए। नियम के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार को 1,00, 299 वोट लेने थे, जबकि उन्हें केवल 1,00075 वोट ही मिले। यानि 224 वोट कम मिले हैं। इस हिसाब से नगर निगम में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static