गुरुग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मलेन आज, हुड्डा-सैलजा ने की शिरकत

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 12:37 PM (IST)

डेस्कः हरियाणा विधानसभा चुनावों की तैयारियों की गति देने के लिए कांग्रेस 15 सितंबर को यानि आज गुरुग्राम में कार्यकर्ता महासम्मलेन शुरू कर दिया है।। शुक्रवार को पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने लोकसभा वार कार्यकर्ता सम्मलेन करने का कार्यक्रम जारी किया था।  

फरीदाबाद में कार्यक्रम सुबह 11 शुरू हो गया, जबकि गुरुग्राम में कार्यकर्ता सम्मेलन का समय शाम 3  बजे तय किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा फरीदाबाद पहुंच गए है। सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक सहित तमाम पदाधिकारी है मौजूद।

भाजपा का सम्मेलन आज
चुनावी तैयारियों में जुटी शनिवार को सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड के सामने स्थित ड्रीम गार्डन में ओबीसी सम्मेलन करेगी। भाजपा ओबीसी मोर्चा, गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद्र मौर्या ने बताया कि सम्मेलन की शुरुआत शाम साढ़े पांच बजे होगी। इसमें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान मुख्य अतिथि के तौर मौजूद रहे। मौर्य ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर आएंगे। कार्यक्रम में गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल और प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक समेत मोर्चा के तमाम पदाधिकारी शिरकत करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static