कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का जल सत्याग्रह, कहा- भाजपा के मंसूबे नहीं होंगे कामयाब

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 06:23 PM (IST)

डेस्क: तीन कृषि कानूनों का किसानों के साथ हरियाणा कांग्रेस भी विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। आज जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चंडीगढ़ में पैदल मार्च निकालने के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, वहीं दूसरी तरफ कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानिया में जल सत्याग्रह किया। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता पोस्टर लेकर नहर के पानी में उतरे और कृषि कानूनों का विरोध किया। 

भाजपा को उनके मंसूबों कामयाब नही होने दिया जायेगा,
देश का युवा और किसान मिलकर सरकार नीव हिलाएगा ।

किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ रनिया में जलसत्याग्रह किया।@VinitThind pic.twitter.com/lBdsMQFFCS

— Haryana Congress (@INCHaryana) September 28, 2020


इस जल सत्याग्रह में काफी कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस बारे हरियाणा कांग्रेस ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा को उनके मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, देश का युवा और किसान मिलकर सरकार की नींव हिलाएगा। किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ रानिया में जल सत्याग्रह किया। 

PunjabKesari, haryana

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static