नशे की आग ने बनाया ''गुनहगार'', लत पूरी करने के लिए की चोरी...पुलिस ने आभूषणों के साथ दबोचा

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:53 PM (IST)

फतेहाबाद(रमेश): शहर फतेहाबाद पुलिस ने मकान में सेंधमारी कर सोने के जेवर व नगदी चोरी करने के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की तत्परता, तकनीकी जांच एवं गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को चोरी के माल सहित काबू किया गया।

डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अमित कुमार पुत्र सज्जन कुमार निवासी कुकड़ावाली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी सादी सोने की बालियां, दो जोड़ी सोने की लटकन चेन, दो लेडीज सोने की अंगूठियां, एक ओम नुमा सोने का लॉकेट, दो सोने की ईयर चेन सहित कुल 32.91 ग्राम सोना, 6 नग सोने के नाक व कान के आभूषण तथा 2100 नकद बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता गुलशन कुमार  निवासी हिसार, हाल वार्ड नंबर 06 रामपुरा फतेहाबाद ने शिकायत दी थी कि दिनांक 04.04.2026 से 06.04.2026 के बीच अज्ञात व्यक्ति ने मकान की खिड़की का शीशा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर सोने के जेवर व नकदी चोरी कर ली।  इस संबंध में थाना शहर फतेहाबाद में अभियोग दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static