Corona Case In Ambala: अंबाला में एक बार फिर कोरोना की दस्तक, दो लोग पाए गए पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 01:14 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज अंबाला में कोरोना के दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक 74 वर्ष की महिला है और एक लगभग 40 वर्ष का व्यक्ति है। डॉक्टरों के मुताबिक पॉजिटिव पाये गये व्यक्ति की नोएडा की ट्रेवल हिस्ट्री भी सामने आई है। 

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राकेश सहल ने बताया कि गला दर्द,जुखाम व बुखार होने की शिकायत पर दोनों लोगों के सैंपल लिए गये थे। जिनके बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के मुताबिक दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि शहर और छावनी के अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड भी बना दिए गये हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static