Haryana से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, सामान्य से 22% कम बारिश दर्ज...गर्मी और तापमान में होगी बढ़ोतरी

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 03:59 PM (IST)

हिसार:  सितंबर के दूसरे पखवाड़े में 16 सितंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो गया है और रविवार तक इसके पूरी तरह खत्म होने की संभावना है। इसके बाद सोमवार से प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। प्रदेश में इस बार एक जून से 19 सितंबर तक 317.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जबकि सामान्य बारिश 409.7 मिलीमीटर होती है। इस तरह प्रदेश में सामान्य से 22.0 फीसदी कम बारिश हुई है। पलवल को छोड़कर बाकी सभी 21 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 21 सितंबर के बाद मानसून विदा हो सकता है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सबसे पहले बारिश का मौसम समाप्त होगा। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों, हरियाणा व पंजाब में मानसून 20-21 सितंबर के बाद विदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी गर्म हवा का दौर फिर शुरू हो गया है। इससे पूरे क्षेत्र में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

धीरे-धीरे गर्म हवा वातावरण से नमी सोखने लगेंगी। प्रदेश के 21 जिलों में 16 से 18 सितंबर के बीच बारिश दर्ज की गई। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद में सबसे अधिक बारिश हुई। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में हुई यह बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static