मौसेरे भाई होली पर बाइक से जा रहे थे रिश्तेदार के घर, तभी गवा ली जान.. दोनों ही दो-दो बच्चों के थे पिता
punjabkesari.in Saturday, Mar 15, 2025 - 03:49 PM (IST)

पानीपत(सचिन): पानीपत में आदियाना गांव के मोड़ पर एक हादसा हो गया।जहां होली पर दो मौसेरे भाई सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों बाइक पर सवार थे। इन्हें सड़क पर अचेत पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को मौके से सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित किया। फिलहाल हादसा का कारण किसी को नहीं पता है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
जानकारी देते हुए सोमनाथ ने बताया कि वह गांव महराणा का रहने वाला है। उसका भाई जगदीप सिंह (40) था। वह मौसेरे भाई अनूप (38) के साथ होली पर गांव आदियाना में अपने साढू के पास जा रहा था। दोनों बाइक पर सवार होकर दोपहर को घर से निकले थे। शाम करीब 6 परिजनों के पास सूचना आई कि जगदीप और अनूप का एक्सीडेंट हो गया है।
दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में है। सूचना मिलने पर परिवार वाले सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्हें पता लगा कि दोनों की मौत हो चुकी है। परिवार वालों का कहना है कि हादसा किस तरह हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
सोमनाथ ने बताया कि दोनों हमउम्र थे। बचपन से ही दोनों अधिकांश समय एक-दूसरे के साथ रहते आए हैं। दोनों मौसेरे भाई ज्यादातर समय आपस में ही बिताते थे। दोनों विवाहित थे व दो-दो बच्चों के पिता थे। दोनों ही एक स्पिनिंग मिल में बतौर इलेक्ट्रीशियन काम करते थे।