टटीरी सॉन्ग विवाद में रैपर बादशाह के सामने नई मुसीबत, लॉरेंस गैंंग ने दी जान से मारने की धमकी, पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 08:09 PM (IST)
पानीपत : हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित एक मनी एक्सचेंज सेंटर के बाहर बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा पोस्ट सामने आने से सनसनी फैल गई। पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है और मशहूर रैपर व सिंगर Badshah को भी धमकी दी गई है।

घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर रणदीप मलिक अनिल पंडित के नाम से एक कथित पोस्ट वायरल होने लगा। इस पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। साथ ही पोस्ट में रैपर बादशाह को धमकी देते हुए लिखा गया कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है और पहले भी 2024 में उनके क्लब पर “ट्रेलर” दिखाया गया था।
जानकारी के अनुसार नोट में लिखा गया है कि बादशाह तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है 2024 में तेरे क्लब पर ट्रेलर दिखाया था अब गोली सीधा तेरे माथे में लगेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)