धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में यमराज बनी गाय, वृद्धा को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2024 - 01:04 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आज सुबह एक गाय ने बुजुर्ग महिला को इतना कुचला कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह मामला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का है, जहां 62 वर्षीय महिला पर गाय ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे पहले कि बुजुर्ग महिला संभल पाती गाय ने अपने पैरों के नीचे उसको इतना कुचला की उसकी मौत हो गई।

दरअसल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शास्त्री कॉलोनी में एक बुजुर्ग दंपत्ति अकेले रहते हैं। उनका बेटा विदेश में है और कुछ दिनों के बाद बुजुर्ग दंपत्ति भी अपने बेटे के पास जाने वाले थे लेकिन इससे पहले यह दर्दनाक घटना घट गई। अब बुजुर्ग महिला के पति का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि गाय ने ही उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया। परिजनों और पड़ोसियों का गुस्सा प्रशासन पर फूट रहा है। उनका कहना है कि गलियों में पशु आते है और अपनी क्रूरता दिखाते हैं। इससे कई लोग आए दिन जख्मी हो रहे है। आज की घटना में तो महिला की जान ही चली गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static