कुरुक्षेत्र के रविंदर की दिलेरी से अमेरिकी पुलिस भी हैरान, बदमाश ने तानी गन तो सिखाया ऐसा सबक कि मांगनी पड़ी जान की भीख

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 09:02 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप): हरियाणा के कुरुक्षेत्र का युवक अमेरिका में एक स्टोर में गन प्वाइंट पर रॉबरी करने आए बदमाश से भिड़ गया। उसने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश पर हमला कर उसे स्टोर में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। बाद में अमेरिकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को काबू कर लिया।

घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया के डाउन टाऊन की है। बदमाश ने आते ही युवक पर गन तान दी और उसे कैश काउंटर की तरफ लेकर गया। रविंदर सिंह पिहोवा के इस्हाक गांव का रहने वाला है। डाउन टाउन में उसका खुद का स्टोर है। रविंदर सिंह अपने स्टोर पर अकेला था। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश उसके स्टोर में रॉबरी करने आया था, लेकिन रविंदर ने बदमाश को अच्छा सबक सिखाया। युवक ने बदमाश का वीडियो भी शेयर किया है।


आते ही तानी गन

रविंदर सिंह ने बताया कि बदमाश ने आते ही उस पर गन तान दी। हालांकि उसके पास भी गन है, लेकिन बदमाश ने उसे निकालने का टाइम नहीं दिया। डरा-धमका बदमाश उसे कैश काउंटर की तरफ ले आया। यहां बदमाश उसके काउंटर से कैश निकालने लगा, तभी उसने बदमाश पर हमला कर दिया। मैंने उस बदमाश को थप्पड़ मारा और सिर में मुक्के मारे। इसके बाद बदमाश डर गया और नीचे गिर गया। मैं मौका संभालते हुए स्टोर से बाहर आ गया और स्टोर को लॉक कर दिया। बाहर आकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और बदमाश को काबू करके अपने साथ ले गई।

गाड़ी में आया था बदमाश
बदमाश गाड़ी में आया था और गाड़ी बाहर खड़ी करके सीधा अंदर घुस आया। उसे लगा कोई कस्टर सामान खरीदने के लिए आया है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि बदमाश उसे बंधक बना लेगा। उसने थोड़ी हिम्मत करके बदमाश पर हमला किया। पुलिस ने उस बदमाश की कार को भी कब्जे में लिया है।

5 साल पहले गया अमेरिका

रविंदर सिंह करीब 5 पहले अमेरिका गया था। अमेरिका पहुंचने में उसे तकरीबन एक साल का समय लगा। उसके बाद 2 साल उसने कैंप में काटे। फिर यहां से निकलने के बाद उसने कुछ समय ईधर-उधर काम किया। अभी कुछ समय पहले ही उसने डाउन टाऊन में अपना स्टोर खोला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static