बादल परिवार की बिटिया की रिसेप्शन पार्टी में विज से फोटो खिंचवाने वालों का रही क्रेज
punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 08:05 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज यानि एक बेबाक अंदाज, कड़क शब्दावली और पूरी तरह से निष्पक्ष व ईमानदार व्यक्तित्व का उदाहरण माने जाने वाला नेता। "ना काहू से बैर - न काहू से दोस्ती" के साथ राजनीतिक उपलब्धियां हासिल करने वाले इस नेता की लोकप्रियता के बारे में प्रदेश का हर आम और खास वाकिफ है। प्रदेश के हर कोने में एक बड़ी आबादी उनके राजनीतिक अंदाज की दीवानी है। उनकी नाराजगी सदा विपक्ष पर हावी रही, संगठन की जिम्मेदारियों के दौरान वह तत्कालीन सरकारों के खिलाफ जनता के हितों के लिए खूब मोर्चाबंदी करते नजर आए।
वहीं सरकार में रहने के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच एक ताकतवर दीवार के रूप में विपक्ष के आरोपों का जवाब बेहद परिपक्वता और सूझबूझ के साथ देते रहे। विधानसभा में एक बब्बर शेर की तरह हर मौके पर उन्हें दहाड़ते हुए देखा गया। जिस कारण से लगातार वह प्रदेश ही नहीं राष्ट्रीय मीडिया की भी सुर्खियां बने रहे। पूरी तरह से टेक्निकल ज्ञान रखने वाले अनिल विज सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिवेट रहने वाले नेता है। सोशल मीडिया के विभिन्न अकाउंट्स को खुद मैनेज करने वाले अनिल विज मोबाइल, लैपटॉप का भी खूब ज्ञान रखते हैं, जिस कारण से उनका भ्रष्ट -लापरवाह -निकम्मे अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ लिए गए सख्त एक्शन देश विदेश में सोशल मीडिया पर खूब देखे जाते रहे हैं। उससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाना शायद हमारी सीमित सोच का एक उदाहरण बन जाएगा।
यह लोकप्रियता वाला एक टॉपिक आज उस वक्त सभी के दिलो दिमाग में तब घर कर रहा था जब अनिल विज को पड़ोसी राज्य पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर की पुत्री हरकीरत कौर के रिसेप्शन पार्टी में देखा गया। बता दे कि सुखबीर बादल के पिता स्वर्गीय श्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे हैं तो ऐसे में पंजाब के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की पुत्री के विवाह समारोह में देश-प्रदेश की अधिकतर राजनीतिक हस्तियों का पहुंचना तो बनता ही था जो कि आना-जाना लगा रहा।
कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री- पूर्व मंत्री- विधायक- पूर्व विधायक- केंद्रीय मंत्री- पूर्व केंद्रीय मंत्री इत्यादि की बड़ी भीड़ वहां मौजूद देखी गई। अनिल विज भी इस कार्यक्रम में इनवाइटेड थे। जिस वक्त हरियाणा के बब्बर शेर कहे जाने वाले अनिल विज की एंट्री हुई तो सब कुछ सन्न सा दिखने लगा। क्योंकि अनिल विज दिखावे का नहीं बेहद सादगी का जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं। उनके चेहरे पर एक कुदरती तेज और उनकी दाढ़ी रखने का स्टाइल उनके चेहरे के नूर को कई गुना कर देने वाला दिख रहा था। जिस वक्त अनिल विज इस कार्यक्रम में शामिल हुए तो उनका स्वागत करने स्वयं सुखबीर बादल पहुंचे। सभी नेताओं की नजरें अनिल विज पर थी।
वह एक चीज ओर सभी को आकर्षित कर रही थी कि अनिल विज वहां पर मौजूद अधिकतर राजनीतिक लोगों व उनके साथ आए परिवार को नाम के साथ बुला रहे थे, यह उनका अंदाज सभी नेताओं से अलग था। बड़े नेता स्वयं अनिल विज से मिलने उन तक पहुंच रहे थे। जोकि अनिल विज की लोकप्रियता और उनके कद को दर्शाने के लिए काफी था। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ सेल्फी और फोटो करवाने के लिए पंजाब के लोगों में एक बड़ी दीवानगी देखी गई।
क्या छोटे -क्या बड़े सभी एक फोटो क्लिक करवाने के लिए अनिल विज से रिक्वेस्ट करते नजर आए और बहुत से लोगों ने फोटो खींचते ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उन्हें स्पीड से वायरल करने का भी काम किया यानि विज के साथ फोटो करवाकर वह अपने आपको बेहद भाग्यशाली महसूस कर रहे थे। अनिल विज प्रदेश में मात्र ऐसे नेता माने जा सकते हैं जब देश के कई राज्यों खास तौर पर उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय चेहरा है। अनिल विज काफी देर तक उस कार्यक्रम में शामिल रहे इस पूरे समय अनिल विज को लोगों से घिरा ही देखा गया और अनिल विज सभी के साथ बेहद खुशी-खुशी फोटो खिंचवाते नजर आए। यह एक सुंदर पल था हम भी से काफी प्रभावित हुए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)