नशे का अड्डा बना शमशान घाट, तांत्रिक गतिविधियों को दिया जा रहा अंजाम
punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 02:25 PM (IST)
यमुनानगर (त्यागी) : श्मशान घाट जहां आम आदमी कभी जाते हुए भी डर महसूस करता था, वहीं श्मशान घाट अब अपराधियों का मनपसंद अड्डा बनता जा रहा है। तांत्रिक गतिविधियों से लेकर नशे का कारोबार तक श्मशान घाट में खुलेआम हो रहा है जिसके प्रमाण समय-समय पर विभिन्न श्मशान घाटों में मिलते रहते हैं।
श्मशान घाट में तांत्रिक गतिविधियों के चलते यहां शराब पी जाती है और उसके बाद तांत्रिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है जिसके चलते आम आदमी की भावनाएं भी आहत होती हैं और यदि मौके पर ऐसे लोग पकड़े जाएं तो अप्रिय घटना भी हो सकती है। पुलिस को चाहिए कि अब इन स्थलों के आसपास भी गश्त बढ़ाए, ताकि कम से कम ऐसे स्थानों पर तो गैर सामाजिक गतिविधियां न हों।