यमुनानगर में नहीं थम रहे लड़कियों के साथ अपराध, रेप और हत्या के बाद अब नाबालिगों से छेड़छाड़

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2024 - 03:09 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में हैवानियत के बाद अब छेड़खानी से इंसानियत शर्मसार हुई है। 18 और 20 सितंबर को 5 साल की दो मासूम बच्चियों से रेप और मर्डर के बाद माता-पिता इतने सहमे हैं कि वह घर से बाहर बच्चों को महफूज नहीं मान रहे हैं। अब प्रतापनगर इलाके में 7 नाबालिग स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ के मामले ने अब नया तूल पकड़ लिया है। 

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि ग्रुप में जाने वाली लड़कियों से पिछले कई महीने से एक लड़का शारीरिक छेड़छाड़ करता था। डर की वजह से लड़कियों ने घर पर कभी यह बात नहीं बताई, लेकिन बात ज्यादा ही बढ़ गई तो डरी सहमी लड़कियों ने अपने परिजनों को पूरा मामला बताया। इसके बाद परिजनों ने कहा कि अगर ऐसा कुछ होता है तो हमें तुरंत फोन करें। इसके बाद लड़की ने फोन किया तो लड़के को परिजनों ने मौके पर ही दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया। 

आक्रोषित परिजनों ने थाने के पास जाम लगाकर की नारेबाजी

परिजनों का कहना है कि लड़का उन्हें छेड़ता था और उन्हें डर दिखाकर कई महीने से छेड़छाड़ भी कर रहा था। आक्रोषित परिजन यही नहीं रुके उन्होंने प्रतापनगर थाने के पास नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और थाने के अंदर जाकर जमकर नारेबाजी भी की। मौके पर डीएसपी समेत तमाम पुलिस के अधिकारी पहुंचे और प्रदर्शनकारी को समझा बूझाकर जाम खुलवाया। फिलहाल दोनों आरोपियों को प्रतापनगर से सीआईए-1 के पास शिफ्ट कर दिया है, अब उनसे पूछताछ की जाएगी। 

आपको बता दें कि 18 और 20 सितंबर को 6 साल की दो मासूम लड़कियों से पहले तो रेप किया गया और उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static