यमुनानगर धान घोटाले में नया मोड़, 42 करोड़ की हेराफेरी के आरोप में टेक्नीशियन गिरफ्तार, खुलेंगे बड़े राज...

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 07:04 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर में करीब 70 करोड़ रुपये के धान घोटाले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ताजा गिरफ्तारी विभाग के टेक्नीशियन अनिल कुमार की हुई है, जिस पर फर्जी गेट पास बनाकर सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस अब इस पूरे घोटाले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

बता दें कि इस बहुचर्चित धान घोटाले में जांच तेज हो गई है। पुलिस ने विभाग के टेक्नीशियन अनिल कुमार को गिरफ्तार किया। आरोप है कि अनिल कुमार ने फर्जी गेट पास तैयार कर धान की निकासी दिखाते हुए सरकार को लगभग 42 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। यह घोटाला कुल मिलाकर करीब 70 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है।

एक आरोपी पहले भी गिरफ्तार 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। गेट पास की हेराफेरी कर रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई, जिससे सरकारी अनाज की हेराफेरी संभव हो सकी। इस मामले में पहले भी एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और अब अनिल कुमार की गिरफ्तारी के बाद जांच को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मामले को लेकर DSP राजीव मिगलानी ने कहा धान घोटाले के मामले में हमने एक और आरोपी, अनिल कुमार, को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन्होंने फर्जी गेट पास बनाकर लगभग 42 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश जारी है। जल्द ही और गिरफ्तारियां भी संभव है।

फिलहाल इस बड़े घोटाले में पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। हम इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)      

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static