OYO होटल के सामने युवक की हत्या कर भाग गया था बदमाश, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश इंदर त्यागी
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 12:25 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास में पिछले काफी समय से फरार चल रहे आरोपी को इंदर त्यागी उर्फ पंडित वासी मोल्डबंद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी द्वारा पुलिस पर 4 राउंड फायर किए गए। पुलिस की तरफ से किए गए फायर में आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि 10 अप्रैल को थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत मथुरा रोड पर स्थित ओयो होटल के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी हत्या मामले में वांछित था। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)