फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 11:56 AM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में 17 तारीख को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सख्त संदेश देने के लिए आरोपियों का मुंडन करवाकर उसी स्थान पर परेड निकाली, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था।

दरअसल, भीकम कॉलोनी के चौराहे पर परवीन लोहिया नाम के व्यक्ति पर कुछ बदमाशों ने हथोड़ों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का मुंडन करवाया और उसी जगह पर उनकी परेड निकाली, जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ पहले से ही कई थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का मकसद इलाके में फैले डर को खत्म करना और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल करना है। साथ ही पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली है, वहीं अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static