महिलाओं को गोलियों से छलनी कर फिल्म बनाने की धमकियां दे रहे बदमाश

punjabkesari.in Saturday, Oct 20, 2018 - 04:17 PM (IST)

पलवल(गुरूदत्ता गर्ग): बीती रात नशे का कारोबार करने वालों की ऐसी वारदात सामने आई है जिससे पुलिस की नाकामी और लाचारी साफ झलकती है। पलवल सिटी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर से सामने बैठकर शराब पी रहे लोगों को क्या रोका उसकी तो बस शामत ही आ गई। लोग दरवाजे के पास बैठकर शराब पीने वाले अश्लील गालियां बक रहे थे जिसका महिला ने विरोध करते हुए घर के पास से कही दूर जाने को बोला था।

बस इसी बात पर शराब -गांजा -चरस आदि का अवैध कारोबार करने कुलदीप तथा उसके साथी खजान ने महिला को खूब पीटा। उसके बाद तो उसके तथा उसके पति के साथ कई बार मार पिटाई की गई। पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस कोई रिस्पोंस ने दे रही थी। तब पीड़ितों ने किसी से एसपी का नम्बर लेकर एसपी को फोन किया तब जाकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। लेकिन उसके बाद आरोपियों के साथियों ने महिला के घर पर हंगामा करना शुरू कर दिया, उसके बाद महिला ने वार्ड पार्षद के घर पर जाकर अपनी जान बचाई। 

पीडिता महिला ने बताया कि उसका पडोसी कुलदीप शराब-गांजा -चरस आदि का धंधा करता है। जिसके साथ खजान आदि कई लोग हैं जो यही काम करते हैं। ये लोग  महिलाओं के साथ आये दिन बदसलूकी किया करते हैं। उनका इस क्षेत्र में इतना आतंक है कि कोई भी उनके खिलाफ बोल नही सकता है।

पुलिस जांच अधिकारी भवन कुंड नाका इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने स्वीकार किया कि आरोपियों ने मेरे सामने गोलियों से छलनी करके फिल्म बनाने की धमकी दी थी। कुलदीप तथा खजान को अरेस्ट कर हवालात में बंद कर दिया है। उसके बाद किसने धमकी दी है यह अभी मेरी जानकारी में नही है। अब यदि कोई फिर कुछ गड़बडी़ करेगा तो कार्यवाही की जाएगी।

 
 
     
 

  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static