जनता पर महंगाई की मार, हरियाणा के 5 जिलों में पेट्रोल 101 के पार
punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 10:09 AM (IST)
सिरसा: पेट्रोल-डीजल के दामों में हर रोज हो रही बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को हरियाणा के सभी जिलों में पेट्रोल 100 के पार हो गया।नदिल्ली से सटे सोनीपत में पेट्रोल जहां 100.43 रुपए प्रति लीटर हो गया है। प्रदेश के 5 जिलों में भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, पंचकूला व सिरसा में पेट्रोल 101 की दहलीज लांघने को तैयार है।
एक दिन पहले तक प्रदेश के 23 में से 10 जिलों में ही पेट्रोल 100 के पार गया था, लेकिन मंगलवार को पूरे प्रदेश में ही पेट्रोल ने शतक लगा लिया। इससे पहले अक्टूबर-2021 में हरियाणा में पेट्रोल 100 के पार गया था। हालांकि सिरसा के डबवाली में करीब 9 महीने पहले ही पेट्रोल का भाव शतक लगा चुका था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, 5 डिग्री तक गिरा तापमान; कल से फिर बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
