दरिंदा बेटे ने ही मां-बाप को ड्रिल मशीन से उतारा था मौत के घाट, इस वजह से दी दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 19, 2025 - 05:14 PM (IST)

करनाल:  करनाल के कमालपुर रोडान गांव में हुए दंपति के घर मे हुए हत्याकांड का खुलासा हो गया है। दंपति की हत्या करने वाला उन्हीं का बेटा निकला। करनाल पुलिस ने इस मामले में दंपति के बेटे हिम्मत सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि संपत्ति विवाद के चलते उसने अपने माता-पिता की हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिए। पुलिस ने मृतका बाला देवी का शव बरामद कर लिया है, जबकि महेंद्र सिंह की तलाश जारी है। खौफनाक तरीके से ड्रिल मशीन से माता-पिता की हत्या की उसके बाद दोनों को शवों को नहर में फेंक दिया था।
 
संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हिम्मत सिंह का अपने पिता महेंद्र सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। महेंद्र ने इस संबंध में कोर्ट में वाद भी दायर कर रखा था। इस वजह से पिता-पुत्र में अक्सर अनबन रहती थी। 13-14 मार्च की मध्यरात्रि में हिम्मत ने अपने माता-पिता की हत्या कर उनके शव नहर में फेंक दिए।
 
पुलिस ने पहले से ही आरोपी पर रखा था शक
 घटना के बाद से ही पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद से जोड़कर जांच कर रही थी। पुलिस ने मृतका के बेटे हिम्मत सिंह को डिटेन कर रखा था, क्योंकि घटना के समय वह संदिग्ध लग रहा था। हिम्मत ने लव मैरिज की थी और उचाना गांव में रह रहा था। पुलिस ने कई दिनों की जांच के बाद इस गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।महेंद्र का अब तक कोई सुराग नहीं, महेंद्र सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। 
 
आपको बता दे 13 मार्च को होली के दिन से ही महेंद्र के घर में ताला लगा हुआ था। मृतक के परिजनों ने सोचा कि वे किसी रिश्तेदार के यहां गए होंगे, लेकिन जब दो दिन तक कोई खबर नहीं मिली तो रिश्तेदारों से संपर्क किया गया। कोई जानकारी नहीं मिलने पर संदेह बढ़ गया। पुलिस ने आरोपी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब महेंद्र के शव की तलाश में जुटी हुई है और यह भी जांच कर रही है कि हत्या में कोई और शामिल था या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static