राहत : अम्बाला कैंट में बनेगा रेंज का साइबर अपराध पुलिस थाना, अपराधों पर लगेगी रोक

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2020 - 12:11 PM (IST)

अम्बाला : अम्बाला रेंज का साइबर अपराध थाना अम्बाला छावनी में बनेगा, इससे जिले में होने वाले साइबर अपराधों में काफी हद कर रोक लग जाएगी। करीब एख पखवारा पहले गृह विभाग ने प्रदेश की सभी 5 पुलिस रेंज के मुख्यालयों अम्बाला कैंट, करनाल, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और फरीदाबाद में कुल 6 नए साइबर अपराध पुलिस स्टेशन अधिसूचित किए थे। 

ये पुलिस स्टेशन इनफोर्मेशन एक्ट अर्थात आई.टी. कानून, 2000 इंडयन पीनल कोड अर्थात आई.पी.सी. 1860 और अन्य कानूनों में, आई.टी. कानून  के अपराधों के पंजीकरण और उनकी अन्वेषण के लिए अधिकृत होंगे। हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने इस संबंध में अधिकारिक जानकारी एकत्रित कर बताया कि आज से साढ़े 3 वर्ष पूर्व अप्रैल, 2017 में स्टेट क्राइमे ब्रांच, मुख्यालय, पंचकूला को भी पूरे हरियाणा के लिए साइबर अपराध का पुलिस स्टेशन घोषित किया गया। इसके अगले वर्ष फरवरी, 2018 में गुरुग्राम जिले के लिए भी एक साइबर अपराध पुलिस स्टेशन नोटिफाई किया गया था जिसका अधिकार- क्षेत्र सम्पूर्ण गुरुग्राम जिला था। हरियाणा सरकार का गृह विभाग दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 2 के अंतर्गत प्रदेश में नए पुलिस स्टेशन का सृजन करता है। वैसे हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 12 में भी प्रदेश पुलिस प्रमुख को सिफारिश पर भी राज्य सरकार नया पुलिस स्टेशन बना सकती है। 

प्रदेश में है 5 पुलिस रेंज
अम्बाला पुलिस रेंज में अम्बाला के अलावा यमुनानगर औऱ कुरुक्षेत्र जिला है जबकि करनाल रेंज में करनाल, पानीपत औऱ कैथल जिला आता है। इसी तरह हिसार रेंज में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और पुलिस जिला हांसी तथा रोहतक रेंज में रोहतक, झज्जर सोनीपत, भिवानी औऱ चरखी दादरी जिला शामिल है। रेवाड़ी रेंज में रेवाड़ी, पलवलस महेंद्रगढ़ औऱ नूंह जिला पड़ते है। गुरुग्राम फरीदाबाद और पंचकूला जिलों में पुलिस कमीशनरेट की व्यवस्था है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static