पोती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दादा गिरफ्तार, शराब के नशे में कई बार किया गलत काम
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2020 - 08:51 PM (IST)
चरखी दादरी (नरेन्द्र): कस्बा बौंदकलां क्षेत्र के एक गांव में पोती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामले से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि एक रोज पूर्व दादरी जिले के बौंद कलां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली प्रवासी किशोरी ने अपने दादा पर रेप करने का आरोप लगाया था। लड़की की उम्र 14 साल बताई जा रही है, वहीं आरोपित दादा 52 साल का है। इस सम्बंध में थाना बौंद कलां में पीड़िता के परिजनोंं ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.पी. विनोद कुमार ने पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी के सख्त आदेश जारी किए थे। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार निवासी करीब 54 वर्षीय जोगेंद्र को गिरफ्तार किया है। पीड़िता द्वारा बताया गया था कि उसके दादा ने शराब के नशे में कई बार गलत काम किया।
पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दी गई शिकायत में बताया गया कि उसका परिवार बिहार से यहां मजदूरी करने आया था। आरोपी दादा ने उसके साथ पहले भी 2 से 3 बार गलत काम किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे उसने किसी को कुछ नहीं बताया।