जेल अधीक्षक रहते राम रहीम को नहीं दी पैरोल, विपक्षी हार देखकर जनता को कर रहे भ्रमित : सुनील सांगवान

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 04:14 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत श्योराण): रोहतक स्थित सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान ने हालही में वीआरएस लेकर भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद उन्हें भाजपा ने दादरी से प्रत्याशी बना दिया। जिसके बाद विपक्षी दलों गुरमीत राम रहीम पर के पैरोल को मुद्दा बना कर भाजपा को जमकर घेरा। दरअसल सांगवान के जेल अधीक्षक रहते हुए गुरमीत राम रहीम को 6 बार पैरोल मिल चुकी है। वहीं भाजपा नेता सुनील सांगवान ने विपक्ष के आरोपों पर खुल के जवाब दिए। 

सांगवान ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान तीन बार राम रहीम की पैरोल रिजक्ट करने की सिफारिश की थी। रही बात 6 बार पैरोले देने की, उस बारे डिविजनल कमिश्नर द्वारा संज्ञान लिया जाता है और उनके द्वारा ही पैरोल देने का प्रावधान है। जेल अधीक्षक के रूप में सामान्य प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है। वहीं विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने व दादरी से चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर कहा कि विनेश खिलाड़ी के रूप में देश की बेटी है। विनेश अब कांग्रेसी हो गई हैं, अगर व निर्दलीय चुनाव मैदान में आती तो बेहतर होता।

चरखी दादरी से भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को उम्मीदवार बनाने के बाद पहली बार वे घर लौटे और उनका अनेक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। बौंद कलां मंदिर में पहुंचकर सुनील ने माथा टेका और काफिले के साथ दादरी अपने निवास पर पहुंचे। बता दें कि सुनील सांगवान पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे हैं और कुछ दिन पहले ही जेल विभाग से वीआरएस लेकर भाजपा ज्वाइन की थी और भाजपा ने उनको दादरी से उम्मीदवार बनाया है।

सुनील सांगवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा से उम्मीदवार की घोषणा के बाद मेरी जीत देखकर विपक्ष द्वारा राम रहीम का मामला गलत रूप से पेश कर रहे हैं। विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने व दादरी से चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि विनेश छोटी बहन है और उनका सम्मान करते हैं। विनेश खिलाड़ी के रूप में देश की बेटी रही हैं और अब कांग्रेसी हो गई हैं। वहीं पिता सतपाल सांगवान के दल बदलू के आरोपों पर कहा कि उनकी हमेशा दादरी के विकास की सोच रही है। विकास को लेकर ही हलके का प्रतिनिधित्व करते हुये विकास करवाया है।  इस बार भाजपा की टिकट से वे जीत का रिकार्ड बनायेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static