हरियाणा हिमाचल सीमा पर सरस्वती नदी पर बनेगा बांध, दोनों प्रदेशों के सीएम करेंगे एमओयू पर साइन

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 05:08 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा हिमाचल सीमा पर सरस्वती नदी पर एक बांध बनाया जाएगा, जिसके बाद हरियाणा के विभिन्न इलाकों में जहां सरस्वती नदी को धरा पर लाने का प्रयास होगा, वहीं सरस्वती नदी में बारिशों के दिनों में आने वाली पानी से होने वाली तबाही से भी बचा जा सकेगा और सिंचाई के लिए भी किसानों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 21 जनवरी को यमुनानगर के आदि बद्री क्षेत्र में बांध बनाने के लिए एमओयू साइन करेंगे। 

यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि बांध के बनने से सरस्वती नदी की पौराणिक धारा फिर से बहेगी। उन्होंने बताया कि 700 करोड़ का यह प्रोजेक्ट दोनों राज्यों की सीमा में बन रहा है, जिसमें ज्यादातर हिस्सा हिमाचल का है और बांध का निर्माण हरियाणा द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांध के बनने से जहां सरस्वती नदी पहले बहती थी दोबारा से उसे देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। वहीं वर्षा के दिनों में आने वाली बाढ़ से भी बचा जा सकेगा। 

सरस्वती नदी सहित कई सहायक नदियां वर्षा के मौसम में कई इलाकों में तबाही मचाती हैं। इस बांध के बनने के साथ-साथ सरस्वती नदी के रास्ते में कई जाएंगे जलाशय भी बनाए जाएंगे, जिसमें वर्षा का पानी स्टोर होगा और समय आने पर उसे उपयोग किया जा सकेगा। इससे किसानों को भी लाभ होगा और बार-बार आने वाली बाढ़ से हुए नुकसान से भी बचा जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static