हरियाणा-राजस्थान को मिली बड़ी राहत, यमुना जल बंटवारे पर बनी सहमति; नया MoU होगा साइन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 05:10 PM (IST)

दिल्ली ( कमल कंसल) : हरियाणा, राजस्थान और केंद्र सरकार के बीच यमुना जल बंटवारे को लेकर अहम बैठक खत्म हुई। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल मौजूद रहे।

1994 के जल बंटवारा समझौते (MoU) को अपडेट कर नया एमओयू करने पर सहमति बनी। राजस्थान के हिस्से का यमुना जल पाइपलाइन के जरिए पहुंचाने पर दोनों राज्यों के बीच पूरी सहमति बनी। प्रस्तावित पाइपलाइन परियोजना को लेकर सभी प्रमुख अड़चनें दूर हो गई। अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद परियोजना शुरू करने का रास्ता साफ हो  गया।

यमुना से राजस्थान तक पानी पहुंचाने संबंधी एमओयू सोमवार को साइन होगा। बैठक में किशाऊ बांध परियोजना से हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली को मिलने वाले पानी पर भी चर्चा हुई। किशाऊ बांध के जल बंटवारे को लेकर भविष्य में एमओयू किए जाने की तैयारी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को किशाऊ, रेणुका और लखवार जैसी ऊपरी यमुना परियोजनाओं से भविष्य में अतिरिक्त जल मिलने की उम्मीद है। बैठक को यमुना जल साझेदारी और क्षेत्रीय जल सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static