आज भी करें घर से काम, WFH की एडवाइजारी जारी
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 08:50 AM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी कर दी है। जिला उपायुक्त ने सभी निजी और कॉरपोरेट संस्थानों को आज यानि शनिवार को भी सभी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है। वहीं, सरकारी विभागों में महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण छुट्टी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जिला उपायुक्त के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक गुड़गांव में 92 एमएम हुई है। जिसके कारण शहर के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो गए। पूरा दिन जिला प्रशासन की टीम जल निकासी के प्रबंध में जुटी रही। कई इलाके ऐसे भी रहे जहां प्रशासनिक टीमें नहीं पहुंच पाई और लोगों ने जल निकासी के प्रबंध अपने स्तर पर किए। ऐसे में आज जिला उपायुक्त ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाजरी जारी करते हुए आम जन से अपील की है कि वह अपने घरों पर ही रहें ताकि पानी निकासी के प्रबंध पुख्ता किए जा सकें।

उन्होंने अपने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि कई स्थानों पर जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की आशंका है। ऐसे में कॉरपोरेट्स एवं निजी संस्थानों के कर्मचारी शनिवार को अपने घरों से ही कार्य करें। आम जन अनावश्यक यात्रा से बचें। इस दौरान जल निकासी, मरम्मत एवं बहाली कार्यों को सूचारू रूप से पूरा करने का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया है। वहीं, जिलाधीश ने विभिन्न विभागों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिला उपायुक्त ने कहा है कि लोग इन हेल्पलाइन नंबर GMDA: 1800-180-1817 / 0124-2050808, NHAI: 1033 / 9311920617, MCG: 9821395354, DRO: 9289790948 पर संपर्क कर अपने क्षेत्र में जलभराव की सूचना दे सकते हैं ताकि जल निकासी के प्रबंध किए जा सकें। जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।