खेलते-खेलते गायब हुए किशोर का इस हालत में मिला शव, भाई-बहन में सबसे बड़ा था मृतक

punjabkesari.in Saturday, Nov 26, 2022 - 11:58 AM (IST)

पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले के मतलौडा थाना क्षेत्र के गांव भालसी में 13 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। बच्चे ने कमरे में 12 फीट ऊंचाई पर कपड़े से फंदा लगाकर खुदकुशी की है। घटना का पता उस समय लगा, जब उसे तलाशता हुआ उसका छोटा भाई वहां पहुंचा। उसने मां को बताया। मां ने उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 

जानकारी देते हुए हफिजूल ने बताया कि वह मूल रुप से वेस्ट बंगाल के जिला उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बहन, जीजा कौशर अपने बच्चों सहित पानीपत के गांव भालसी में करीब एक साल से रह रहे हैं। यहां वह फैक्ट्री के बने क्वाटरों में रहते हैं। शुक्रवार को कौशर काम पर गया हुआ था। घर पर बहन नरगिस अपने तीनों बच्चों के साथ थी। उसका बड़ा बेटा नाजिम राजा भी वहीं खेल रहा था। वह दोपहर को दूध पीने घर आया और फिर खेलने चला गया था। कुछ देर बाद फिर आया और पढ़ाई करने की बात कह कर चला गया। वह बाहर जाकर फिर से अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह लापता हो गया। जिसे तलाशते हुए उसका छोटा भाई आया। जहां देखा कि उसका भाई फंदे पर लटका हुआ है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static