चार दिन से लापता व्यक्ति का शव खेत में मिला
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 09:30 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रुखनगर क्षेत्र के ताजनगर गांव में चार दिन से लापता 52 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, गांव ताजनगर निवासी राजेश (52) बीती 28 जुलाई से लापता थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। 1 अगस्त को गांव के पास खेत में उनका शव पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि राजेश की मौत स्वाभाविक परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।