करनाल बस स्टैंड पर युवक पर जानलेवा हमला, 10-12 बदमाशों ने धारदार हथियार से किए ताबड़तोड़ वार

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 12:23 PM (IST)

करनाल : करनाल जिले से दिनदिहाड़े एक युवक के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कॉलेज से घर लौट रहे एक छात्र पर 10-12 युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले में घरौंडा के नए बस स्टैंड की है। घायल युवक की पहचान देव के रुप में हुई है। शुक्रवार दोपहर करनाल के सरकारी कॉलेज से युवक घर लौट रहा था। जैसे ही वह घरौंडा के नए बस स्टैंड पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद 10-12 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से युवक पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के दौरान आरोपी युवक की सोने की चेन भी लूटकर फरार हो गए। आनन -फानन में घायल युवक को अस्पताल में पहुंचाया गया है। घायल के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

थाना घरौंडा में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static