हरियाणा सहित 3 राज्यों में आतंक का पर्याय रहे गैंगस्टर राजू भाटी की मौत, काट रहा था उम्र कैद की सजा

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2024 - 03:21 PM (IST)

फरीदाबाद : फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद गैंगस्टर राजू भाटी की रविवार सुबह बादशाह खान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। पेट में इन्फेक्शन की समस्या को लेकर उसका यहां इलाज चल रहा था। गैंगस्टर भाटी पर विभिन्न राज्यों के थानों में 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 

बताया जा रहा है कि राजू भाटी फरीदाबाद जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसकी जेल में तबीयत खराब हुई थी। 2 फरवरी को उसे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच कर उसके पेट में इन्फेक्शन बताया था। तब से वह अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था। रविवार की अल सुबह करीब 2 बजे उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने कैदी वार्ड में जाकर राजू भाटी का चेकअप किया। फिर उसे इमरजेंसी में लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे इलाज देना शुरू किया, लेकिन सुबह राजू भाटी ने दम तोड़ दिया।

UP के मथुरा का रहने वाला था गैंगस्टर राजू भाटी

41 वर्षीय गैंगस्टर राजू भाटी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुसैनी शेरगढ़ गांव का निवासी था। उसने उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में अपराधों को अंजाम दिया था। हरियाणा के पलवल और फरीदाबाद में भी उस पर लूट, डकैती, हत्या, गैंगस्टर एक्ट आदि के तहत कुल 30 मुकदमे दर्ज थे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static