हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेट्री अथ्योरिटी की पीआरओ होंगी दीपा मलिक

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 09:54 AM (IST)

गुरुग्राम (मोहित कुमार) : गुरूग्राम में स्थित हरियाणा रियल एस्टेट रेगूलेट्री अथ्योरिटी के चेयरमैन केके खंडेलवाल ने खेल रत्न और अर्जूऩ अवार्डी पैरा ओलंपिक गोल्ड मैडलिस्ट दीपा मलिक को हरेरा का पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और शिकायत निवारण सदस्य नियुक्त किया है। भारतीय पैरालंपिक कमेटी की अध्यक्ष खेल रत्न तथा अर्जुन अवार्डी डा. दीपा मलिक को गुरूग्राम में हरियाणा रीयल अस्टेट अथाॅरिटी (हरेरा) में शिकायत निवारण तथा जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने वीरवार से अपना पदभार संभाल लिया है। हरेरा गुरूग्राम के चेयरमैन डा. के के खण्डेलवाल ने कहा कि दीपा मलिक की खेलों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हैं और वे एक प्रकार से हरेरा गुरूग्राम के लिए एंबेस्डर के तौर पर काम करेंगी। वे सप्ताह में दो दिन समस्याएं सुनेगी और हरेरा गुरूग्राम की मुख्य प्रवक्ता भी होंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांगता के बावजूद दीपा मलिक ने खेलों में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मैडल जीतकर हरियाणा प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। ये लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं और हरेरा गुरूग्राम को इनके संवाद कौशल से लाभ होगा। उन्होंने यह भी बताया कि दीपा मलिक नियमित तौर पर अब मीडिया से रूबरू होती रहेंगी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static