Haryana mange hisab: फार्म में दिखे दीपेंद्र हु्ड्डा, कहा-हरियाणा सबसे अधिक क्राइम गृहमंत्री शाह जवाब दें...जिम्मेदार कौन?

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 06:09 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला किया है। हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता बीजेपी से हिसाब मांग रही है। उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर कहा कि हम उनसे पूछना चाहते हैं कि उनके मंत्रालय ने जो रिपोर्ट दी है, 3 वर्षों में हरियाणा में अपराध दर सबसे ज्यादा रही। वह इसका जवाब दें, अगर यह सही रिपोर्ट है तो इसका जिम्मेदार कौन है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अपराध चरम सीमा पर है। सरकार बताए कि उन्होंने 10 साल में क्या किया।  

PunjabKesari

यमुनानगर में "हरियाणा मांगे हिसाब" के नारे के साथ एक पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा मुकंद लाल नागरिक अस्पताल से शुरू होकर इंटक भवन तक पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य हरियाणा की जनता की समस्याओं को उजागर करना बताया जा रहा है। 

कांग्रेसी की यात्रा जब मुकंद लाल नागरिक अस्पताल पहुंची तो बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा, हरियाणा की जनता अपने अधिकारों के लिए जागरूक हो चुकी है और अब हमें सरकार से हिसाब चाहिए।

इस यात्रा को लीड करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, और बुनियादी ढांचे की कमी जैसे मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वह हरियाणा की जनता के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पदयात्रा का समापन इंटक भवन में हुआ, जहां दीपेंद्र हुड्डा ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static