रोहतक में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल को बताया रणछोड़ नेता, कहा- अमेठी छोड़ भागे Rahul

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 09:26 AM (IST)

रोहतक : हरियाणा में चुनावी रण में अब स्टार प्रचारकों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आईटीआई मैदान में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली में पहुंचे थे। रैली में राजनाथ के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ मौजूद रहे। भाजपा के उम्मीदवार डॉ. अरविंद शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

PunjabKesari

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी रणछोड़ नेता है और अमेठी से नामांकन दाखिल न करके उन्होंने साबित कर दिया है कि वह रन को छोड़कर भागने वाले नेता बन गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पाकिस्तान के नेता तारीफ करते हैं तो राहुल गांधी देश को किसी और ले जाना चाहते हैं। इस पर लोगों को विचार करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश का नेतृत्व करने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए और भाजपा आंखों में आंख डालकर राजनीति करने वाली पार्टी है। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इशारों इशारों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस दंगे कराकर लोगों को डराना चाहती है। 

वहीं दूसरी ओर नामांकन भरवाने के लिए गए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर से हरियाणा में हुए दंगों का जिक्र करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जाति-पाती में बांटने वाले काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में दंगे होते हैं और लोगों को डरा कर वोट लेने की कोशिश की जाती है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से डॉक्टर अरविंद शर्मा 2 लाख से भी ज्यादा वोटों से विजयी होंगे। कांग्रेस नेताओं द्वारा संविधान बदलने के आरोप लगाते हुए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर झूठ बोल रही है और कांग्रेस ने ही संविधान को कमजोर किया है, जबकि वह बाबा भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में नौकरियां पैसों में मिलती थी, अटैची भर के रुपए रोहतक पहुंचते थे और तब यह लोग नौकरी लग पाए थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static