दिल्ली पुलिस ने किसानों को आगे जाने की दी इजाजत, बातचीत में हुआ फैसला

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 03:35 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण): तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। पुलिस उन्हें रोकने का हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन वह नहीं रुक रहे। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने किसानों को आगे जाने की इजाजत दे दी है। यह फैसला बातचीत में हुआ। पुलिस ने किसानों को करनाल बाईपास पर निरंकारी भवन तक ट्रैक्टर ट्रॉलियों में जाने की इजाजत दी है, जबकि किसानों का कहना है कि वह पैदल जाएंगे। अभी टिकरी बॉर्डर पर किसानों की भारी भीड़ है। 

PunjabKesari, पोीबोलो

इससे पहले शुक्रवार सुबह टिकरी बॉर्डर पर किसानों के साथ पुलिस का टकराव हो गया। यहां किसानों ने दिल्ली का एक नाका तोड़ दिया। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए सड़क के बीच क्रेन और ट्रक खड़े कर दिए। लेकिन किसान दिल्ली जाने पर अड़े रहे। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े, इसी दौरान आंसू गैस के गोले की चपेट में आने से किसान घायल भी हो गए। 

PunjabKesari, haryana
 
किसान सुबह से ही दिल्ली के मुहाने पर डटे रहे। दिल्ली कूच ऐलान के साथ हजारों किसानों की भीड़ हरियाणा के तमाम नाके तोड़कर दिल्ली के बॉर्डर पर पहुंच गई। टिकरी बॉर्डर पर किसान और पुलिस आमने सामने हो गए। पुलिस ने किसानों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले भी जमकर दागे। पहले वाटर कैनन का इस्तेमाल कर किसानों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन किसान फिर भी नाकों पर अड़े रहे। उसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक लगभग दो दर्जन से ज्यादा आंसू गैस के गोले किसानों पर फेंक दिए। 

PunjabKesari, haryana

आंसू गैस के गोलों की परवाह किए बगैर भी किसान नाके पर अड़े रहे। आंसू गैस के गोलों से कुछ किसान घायल भी हुए, लेकिन बावजूद इसके किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। किसानों का कहना है कि वो दिल्ली में बैठकर सरकार से बात करेंगे। दिल्ली में बैठी सरकार को उनकी मांग माननी पड़ेगी। 

PunjabKesari, haryana

किसानों का कहना है या तो तीनों किसान कानून वापस ले सरकार या फिर एमएसपी की लिखित गारंटी दे। किसानों का कहना है जब तक मांगे नहीं मानी जाएगी, तब तक पीछे नहीं हटेगे फिर चाहे समय कितना भी लग जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static