रेवाड़ी में किसान ने मालगाड़ी के आगे कूदकर किया सुसाइड, वजह तलाश रही पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 01:34 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां कोसली निवासी 45 वर्षीय राकेश ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक राकेश पेशे से किसान था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जांच अधिकारी सत्यपाल ने बताया कि घटना की सूचना 1 मार्च को कोसली रेलवे स्टेशन के पास से राजकीय रेलवे पुलिस, रेवाड़ी को मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दो दिन बाद मंगलवार को परिजनों ने शव की पहचान की, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

फिलहाल आत्महत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। जीआरपी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर अन्य सुराग जुटाए जा रहे हैं, ताकि इस दुखद कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static