तस्करी में अब महिलाएं भी आगे, यमुनानगर में 30 लाख से ज्यादा की अफीम सहित 3 गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 02:47 PM (IST)
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां गुप्त सूचना के आधार पर लगभग 6 किलो अफीम के साथ 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। नशे के कारोबार में महिलाएं भी शामिल होने लगी हैं। ये सभी महिलाएं पिछले काफी समय से यह काम कर रही थीं।
डीएसपी राजीव मिगलानी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना थी कि दो संदिग्ध महिलाएं प्रताप नगर नाके के पास से गुजरेंगी। सूचना के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया। बाद में उनसे जब तलाशी ली तो उनके पास से 5 किलो 914 ग्राम अफीम बरामद हुई। बता दें कि इसकी कीमत 36 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि यह महिलाएं बिहार के मोतिहारी से अफीम लाकर यमुनानगर में सप्लाई करती थी। जिस व्यक्ति को यह सप्लाई की जानी थी उसे व्यक्ति सहित एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी ने आगे बताया कि यह पता चला है कि यह महिलाएं दो बार पहले भी अफीम लाकर सप्लाई कर चुकी हैं। पुलिस अब इस ग्रुप में और कौन-कौन लोग शामिल हैं उन्हें भी जांच करके गिरफ्तार किया जाएगा। जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)