डिप्टी सीएम ने बाढ़ प्रभावितों के लिए की मुआवजे की घोषणा, 100 प्रतिशत फसल नुकसानी पर मिलेंगे इतने पैसे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 01:07 PM (IST)

हिसारः हरियाणा समेत उत्तर भारत कई राज्य इस बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। हलाकि हरियाणा में बाढ़ प्रकोप कम हो रहा है। इसके बावजूद भी प्रदेश के कई गावों में अभी बाढ़ का प्रभाव देखा जा सकता है। इस प्राकृतिक आपदा काफी जन जान माल का नुकसान हुआ। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार सामने आई है। बाढ़ पीड़ितों की मदद की घोषणा करते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि घर के नुकसान की भरपाई के लिए बाढ़ पीड़ितों को 1.20 लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी। बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को चार लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मृतक अधिकारियों के परिवार के सदस्यों के बैंक खाते में मुआवजा राशि भेजने का आदेश दे दिया गया है। फसलों के नुकसान का मुआवजा आकलन पूरा होने के बाद दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस जगह 100 प्रतिशत यानी की पूरी तरह फसल नष्ट हो गई है। उन किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा सरकार देगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र से बाढ़ग्रस्त राज्यों के अनुरूप राहत मांगेगी। इसके लिए जल्द केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

वहीं सोमवार को उप मुख्यमंत्री राजस्व एवं आपदा और लोक निर्माण विभाग की बैठक ली। बैठक में बाढ़ से हुए नुकसान व लोगों की मदद करने पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण पशुपालकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दुधारू पशु और बिना दुधारू पशुओं की श्रेणी बनाई गई है। जिला उपायुक्त इसकी रिपोर्ट तैयार करके भेजेंगे। इसके बाद मुआवजा राशि तय की जाएगी।

डिप्टी सीएम चौटाला ने बताया कि बाढ़ से अब तक प्रदेश में करीब 1350 गांव प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या और भी बढ़ सकती है, क्योंकि घग्गर नदी का जल स्तर अभी भी ज्यादा है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सिरसा जिले को अभी मॉनिटर किया जा रहा है। टूटे बांधों को सही किया जा रहा है। अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बाढ़ का पानी उतर चुका है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static