हरियाणा-डे पर डिप्टी CM दुष्यंत का पंजाब को ऑफर- चंडीगड़ से अपना हक छोड़े, हम भी विचार करेंगे

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2020 - 07:43 PM (IST)

रोहतक (दीपक): हरियाणा डे के उपलक्ष्य पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पंजाब सरकार को खुला ऑफर दे डाला। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर पंजाब सरकार चाहे तो हम चंडीगढ़ को दिल्ली जैसा केंद्र शासित प्रदेश बना सकते हैं, बशर्ते पंजाब को पहले चंडीगढ़ और हाईकोर्ट को लेकर अपना हक छोड़ना पड़ेगा। अगर पंजाब सरकार ऐसा करती है तो हरियाणा भी इस मसले पर गंभीरता से विचार करने के लिए तैयार है। 

PunjabKesari, haryana

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज रोहतक में आए हुए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अकेले हरियाणा के चंडीगढ़ से अपना हक छोड़ने से प्रदेश की जनता को कोई फायदा नहीं होगा, दोनों ही प्रदेशों को अपनी अलग-अलग राजधानी बना लेनी चाहिए और और चंडीगढ़ को दिल्ली की तर्ज पर अलग से केंद्र शासित प्रदेश बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार इस पर विचार करती है तो हरियाणा भी इस मसले को सुलझाने के लिए तैयार है।

वहीं इस दौरान उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बरोदा चुनाव के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस पार्टी का हिस्सा नहीं रहेंगे। क्योंकि भूपेंद्र सिंह के हाथ में केवल गाड़ी का स्टीयरिंग रह गया है, पूरी गाड़ी पर तो रणदीप सुरजेवाला ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा आने वाले समय में कांग्रेस का हिस्सा नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं, जिसको लेकर गठबंधन की भाजपा और जेजेपी सरकार व कांग्रेस के बीच में कड़ा मुकाबला है और दोनों ही पार्टियों की साख दांव पर लगी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static