डिप्टी सीएमओ ने कर्मचारी को मारा थप्पड़ तो अन्य कर्मचारियों ने किया हंगामा
punjabkesari.in Thursday, Sep 08, 2022 - 03:20 PM (IST)
यमुनानगर(सुरेन्द्र मेहता): जिले के डिप्टी सीएमओ ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। जिसे लेकर सिविल हस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मौके पर यूनियन पदाधिकारियों ने नारेबाजी भी की। कर्मचारियों का कहना है कि डॉक्टर ने कर्मचारी को थप्पड़ मारा है और गाली गलौज किया। उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो यह बात स्वास्थ्य मंत्री तक जाएगी। इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े यूनियन पीछे नहीं हटने वाली है।
बता दें कि जिला कोऑर्डिनेटर संदीप को अस्पताल के ही एक डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया। इसके साथ ही कहा कि उसे सही से काम नहीं आता है। इतना ही नहीं उसने गाली गलौज भी की। पहले तो कर्मचारी ने इस बात को बर्दाश्त किया। लेकिन उसे बार-बार भला बुरा सुनाया जाने लगा तो उसने यह बात अपने यूनियन के बीच रखी। यूनियन ने इसी को लेकर रोष में आ गया और काम बंद कर सिविल अस्पताल में धरना-प्रदर्शन करने लगे। वहीं जिस डॉक्टर पर आरोप लगाए गए हैं। उसका कहना है कि उस पर जो आरोप लगे हुए निराधार है। उसने किसी भी कर्मचारी को थप्पड़ नहीं मारा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)