निक्कू वार्ड में आग लगने का मामला : डीजी हेल्थ डॉ. सोनिया त्रिखा ने अस्पताल का किया दौरा, खराब व्यवस्थाओं को देख कर्मचारियों पर भड़की

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 03:00 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : सिविल अस्पताल के निक्कू वार्ड में आग लगने के मामले में डीजी हेल्थ डॉक्टर सोनिया त्रिखा ने अस्पताल का दौरा किया। एक्शन मोड में डीजी हेल्थ ने खराब व्यवस्थाओं को देख सभी की जमकर क्लास लगाई। निक्कू वार्ड की व्यवस्थाएं देखकर डीजी हेल्थ यह कहने पर मजबूर हो गई कि इस तरीके से काम करने का कोई फायदा नहीं है। वहीं उन्होंने निक्कू वार्ड के कोने-कोने का जायजा लिया। जैसे-जैसे वो निक्कू वार्ड के कोने को चेक करते हुए आगे बढ़ती गई वैसे वैसे ही व्यवस्थाएं देखकर और वहां के हालात देखकर एक के बाद एक सब की क्लास लगा डाली। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हर कोई उम्मीद के साथ आता है इसलिए सभी डॉक्टर्स टाइम पर आएं और अधिक से अधिक काम करे। यहां आने वाले मरीजों की संख्या भी कम है। रात को यहाँ सर्जरी नहीं हो रही है। यह सारी व्यवस्थाएं देखकर मैं बेहद हताश हूं और उम्मीद है कि जल्द ही यह सब कुछ सही कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर लेबर रूम को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर्स और स्टाफ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि इतने सारे स्टाफ के बाद भी मुझे लगता है कि यहाँ काम नहीं हो रहा तो अस्पताल का क्या फायदा है। अगर अस्पताल में कुछ कमियां हैं कोई जरूरत है तो मेरे संज्ञान में लाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस में लापरवाही बरती गई है। भविष्य में ऐसा कुछ न हो उसके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल का रिकॉर्ड भी चेक किया।

हालांकि डीजी हेल्थ के दौरे से अस्पताल प्रशासन के हाथ पैर फूले नजर आए। डीजी हेल्थ की फटकार के सामने हर कोई अपनी सफाई पेश कर रहा था लेकिन उन्होंने भी स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि मुझे इस मामले में सफाई नहीं समाधान चाहिए। क्योंकि कहीं न कहीं तो लापरवाही होती है जब भी ऐसा कोई हादसा होता है। लेकिन गनीमत ये रही कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सारा स्टाफ और  सभी बच्चे सुरक्षित हैं। अब देखना होगा कि आज की फटकार के बाद यहां की व्यवस्थाओं में क्या बदलाव आता है। क्योंकि आज के इस दौरे में डीजी हेल्थ को केवल निराशा ही हाथ लगी है। क्योंकि एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं और दूसरी ओर अस्पताल के ऐसे हालात। वहीं एक बात तो जरूर है कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए इस तरह अधिकारियों का एक्शन में आना भी बहुत जरूरी है। वहीं इस दौरान उन्होंने निक्कू वार्ड में आग लगने के दौरान राहत बचाव  के लिए सामने आए स्टाफ और सिविल अस्पताल पुलिस चौकी इंचार्ज को शाबाशी दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static