धनखड़ ने शहीद सूबेदार सत्यनारायण सिंह को किया नमन, बोले- वीर सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 12:43 AM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने गांव पेलपा पहुंचकर शहीद सूबेदार सत्यनारायण सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद की अंतिम यात्रा में शिरकत करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्घाजंलि दी। सूबेदार सत्यनारायण सिंह जम्मू कश्मीर के कठुआ में शुक्रवार को शहीद हुए थे, रविवार को उनके पैतृक गांव पेलपा में पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र से भारी संख्या में लोग अपने लाडले बेटे को भावपूर्ण विदाई देने पंहुचे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओर प्रकाश धनखड़ ने बहुत ही भावुकता के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। धनखड़ ने शहीद सूबेदार सत्यनारायण सिंह के परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि शहीद समूचे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं। सूबेदार साहब का असमायिक चले जाना निश्चितरूप से परिजनों के लिए अपूर्णनीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरा समाज, राज्य और राष्ट्र सूबेदार साहब के परिवार के साथ है।

गिजाड़ौद में युद्घनायक पृथ्वी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया
धनखड़ ने रविवार को बादली विधान सभा क्षेत्र के गांव गिजाड़ौद में युद्घनायक पृथ्वी सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। राजपूत रेजीमेंट के वीर योद्घा पृथ्वी सिंह 1962 में भारत-चीन के बीच हुए युद्घ में शहीद हुए थे। धनखड़ ने राजपूत रेजीमेंट के वीर योद्घा पृथ्वी सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि वीर योद्घाओं का सम्मान हमारी गौरवशाली परंपरा है, जो युवा पीढ़ी को मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला वीरों की भूमि है। जिला के प्रत्येक गांव में वीर योद्घाओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं, ये प्रतिमाएं हमारी आने वाली पीढिय़ों को हमारे योद्घाओं की वीर गाथाओं से अवगत कराती रहेंगी।

धनखड़ ने कहा कि वर्ष 2014 से वर्ष 2019 तक प्रदेश का विकास एवं पंचायत मंत्री रहते हुए उन्होंने हरियाणा के प्रत्येक गांव में वीर योद्घाओं की प्रतिमा बनाने का नियम बनाया। इसके अतिरिक्त उन्होंनें प्रत्येक गांव में ग्राम गौरव पट्ट बनवाए। ग्राम गौरव पट्ट पर उक्त गांव के वीर सैनिकों, खिलाडिय़ों, दानी सज्जनों व गांव का नाम अन्य क्षेत्र में रोशन करने वाले महापुरूषों के नाम अंकित करवाए। ग्राम गौरव पट्ट पर गांव के महापुरूषों के नाम सामने आने से लोगों को अपने गांव के इतिहास को जानने और गौरवान्वित महसूस होने का अनुभव हुआ। इस नायाब पहल की देशभर मेंं प्रशंसा हुई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गिजाड़ौदवासियों का वीर योद्घा की प्रतिमा बनाने पर स्वागत किया। इस अवसर पर कप्तान बिरधाना, सरपंच मुकेश कुमार, विनोद भटेड़ा, सतबीर, विनोद सुलौधा, विकास बाल्मीकी, इंद्र सिंह हुड्ïडा खाप प्रधान सहित ग्रामीण व आस-पास के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static