Haryana: पानीपत में खेत में पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, तोड़े खरबूजे...पढ़िए क्या बोले केंद्रीय कृषि मंत्री
punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 11:18 AM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत शनिवार को स्थानीय आर्य पीजी कॉलेज सभागार में पानीपत जिले के किसानों को, पशुपालकों को मत्सय से जुड़े लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर खेती ढंग से की जाए तो उससे किसान बड़ा लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान की सेवा भगवान की सेवा है। किसान उनके रोम-रोम में बसते हैं। वे स्वयं खेती करते हैं व खेती की बारिकीयों को अच्छी तरह से समझते हैं।
जय जवान-जय किसान के नारे पर क्या बोले शिवराज चौहान
जय जवान-जय किसान के नारे पर उन्होंने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस नारे को विज्ञान के साथ जोड़ा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें और बढौतरी करते हुए इसे जय अनुसंधान के साथ जोड़ा। केन्द्रीय मंत्री ने 6 प्रगतिशील किसानों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित खेती व समृद्ध किसान जरूरी है। उन्होंने हरियाणा सरकार की भावान्तर योजना की प्रशंसा की व मुख्यमंत्री नायब सिंह को इसके लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि खेती को विकसित करने के साथ किसानों को खेती के प्रति जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 16 हजार कृषि वैज्ञानिक देश में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत देश के किसानों को इस बात के लिए जागरूक कर रहे हैं कि उन्हें किस तरह की खेती करनी चाहिए व किस तरह की खेती उनके लिए लाभदायी है। देश की 2170 टीमें 8 हजार स्थानों पर किसानों के साथ संवाद स्थापित करके उन्हें इस बात के लिए जागरूक कर रही चुकी है कि जो किसान जागरूक होंगे, उन्हें सरकार भरपूर लाभ देगी व वे कृषि वैज्ञानिक किसानों को पोषक तत्वों की, खाद की व फसल की कौन-सी किस्म उनके लिए लाभदायी है इसकी भी जानकारी दे रहे हैं।
धान की दो किस्में भी वैज्ञानिकों को विकसित की- शिवराज चौहान
उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए धान की दो किस्में भी वैज्ञानिकों को विकसित की है जिनमें 20 प्रतिशत पानी की लागत कम आएगी व 30 प्रतिशत का उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 55 टीमें लगातार किसानों को संवाद स्थापित करके जागरूक कर रही है। यह कृषि संकल्प अभियान 12 जून तक लगातार जारी रहेगा। इसमें किसान गांव में पहुंची वैज्ञानिकों और अधिकारियों की टीम से सवाल पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए जीने के लिए एक-एक क्विंटल फसल की बढौतरी होती है तो देश विकसित देशों की श्रेणी में आएगा। उन्होंने किसानों से आह्ïवान किया कि वे वैज्ञानिक प्रयोगों का लाभ लें।
इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने केन्द्रीय मंत्री द्वारा चलाए गए अभियान की प्रशंसा की और हरियाणा में किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गई योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का हित चाहती है। उन्होंने बताया कि खेत का परिवर्तन अगर हम करते हैंं तो फसल का भी परिवर्तन होता है। पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि के तहत 6 हजार की राशि किसानों को दी है। यह किसानों के लिए मदद है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी किसानों को लाभ मिल रहा है। मेरा पानी-मेरी विरासत के तहत भी किसानों को 7 हजार रूपये की मदद दी जाती है। अब इसमें बढौतरी भी की गई है। उन्होंने मोटे अनाज का उत्पादन करने व मोट अनाज का उपयोग करने का भी किसानों से आह्वाहन किया। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे डीएसआर से सीधी बिजाई करवाएं। इससे पानी बचेगा। समय की बचत होगी व उत्पादन में बढौतरी होगी। इसके लिए सरकार 4 हजार ये 4500 रूपये तक किसानों को दे रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)