विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 03:12 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): विकसित सोहना-तावड़ू महारैली में पहुंचे मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी का भाजपा किसान मोर्चा के गुरुग्राम महानगर जिला महामंत्री धर्मेंद्र तंवर ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री काे पुष्पगुच्छ भेंट किया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


महारैली में क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान, युवा और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। धर्मेंद्र तंवर अपने समर्थकों और किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ भारी भीड़ लेकर रैली स्थल पर पहुंचे, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। उपस्थित जनसमूह ने सरकार की विकास नीतियों और किसान हितैषी योजनाओं के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।

 

धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सोहना-तावडू क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए अनेक परियोजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। महारैली को सफल बनाने में किसान मोर्चा और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों, किसान सशक्तिकरण और क्षेत्रीय प्रगति पर विशेष जोर दिया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि क्षेत्र में विकास और किसान मुद्दे प्रमुख प्राथमिकता बने हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static