परिवार हो रहा था सोहना में शिफ्ट, पीछे से ड्राइवर ने उठा लिया ऐसा कदम की कांप गई परिजनों की रूह
punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:26 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-9 थाना एरिया के देवीलाल कॉलोनी में एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से कमरे का निरीक्षण कराया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जानकारी अनुसार, देवीलाल कॉलोनी निवासी भूषण (22) बसई रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी पर चालक की नौकरी करता था। उसके चाचा जवाहर ने बताया कि बुधवार की रात को भूषण अपने घर पर आया था। परिवार वाले सोहना के महेंद्रवाड़ा में मकान शिफ्ट के लिए गए हुए थे। बुधवार की रात को उसने कमरे में लोहे की गाटर पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चाचा के लड़के ने 2 अप्रैल की सुबह 11 बजे भूषण को फंदे पर लटका देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। मृतक के चाचा जवाहर ने पुलिस से मोबाइल की जांच करवाने की बात कही, ताकि फंदा लगाने के पीछे कारणों का पता चल सके।
जांच अधिकारी एसआई नरेश कुमार ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।