सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी मामला: महिला आयोग पहुंचे दिग्विजय चौटाला ने मांगी माफी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 05:43 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): राजनीति में कूदी और पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर हरियाणा की सियासत गरमा गई है। उनके बारे में जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला की आपत्तिजनक टिप्‍पणी को लेकर भी हरियाणा में काफी घमासान मच गया था। आज इसी माामले को लेकर दिग्विजय चौटाला राज्य महिला आयोग पहुंचे है  जहां उन्होंने इस टिप्‍पणी को लेकर माफी मांग ली है।

बता दें सपना चौधरी पर की गई टिप्पणियों को लेकर दिग्विजय चौटाला को राज्य महिला आयोग ने नोटिस थमाया । इसके बावजूद दिग्विजय पीछे हटने को तैयार नहीं, जबकि कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों के नेता सपना को लेकर भाजपा पर तंज कस रहे हैं। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने यह कहकर नया बवाल खड़ा कर दिया कि 'सपना अब ठुमके लगाकर भाजपा को वोट दिलाएगी।' इस पर नाराजगी जताते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने दिग्विजय से जवाब तलब किया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static