भाजपा-जजपा में बढ़ेगी कलह, टूटेगा गठबंधन : अशोक अरोड़ा

punjabkesari.in Thursday, Dec 17, 2020 - 08:24 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा है कि बरोदा विधानसभा सीट का उपचुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा और जजपा के बीच मतभेद गहरा गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का यह कहना कि भाजपा प्रत्याशी पहलवान योगेश्वर दत्त को जे.जे.पी. के पूरे वोट मिल जाते तो हार नहीं होती। हमें इसी कारण हार मिली है। दोनों पाॢटयों के 80 हजार वोट होते लेकिन जे.जे.पी. के वोट भाजपा को ट्रासंफर नहीं हुए।

उधर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला का यह कहना कि यह सब जानते हैं कि किसके वोट कहां गए, इससे साबित हो गया है कि दोनों पार्टियों के बीच अब मतभेदों की खाई लगातार बढ़ रही है और नहीं लगता कि यह गठबंधन ज्यादा समय तक चल पाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बरोदा उपचुनाव में गठबंधन सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुयोग किया, मतदाताओं को अनेक प्रकार के प्रलोभन देने का प्रयास किया लेकिन बरोदा के बहादुर मतदाता किसी प्रलोभन में नहीं आए और उन्होंने कांग्रेस व भूपेंद्र सिंह हुड्डा की नीतियों में विश्वास जताते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाया।  

अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरोड़ा ने जजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर वोट होते तभी तो भाजपा को मिलते। अब विधानसभा चुनाव वाली हालत कहां है। जे.जे.पी. भी किसानों के वोट ले रही थी और खेती पर 3 कानून बनने के बाद किसानों ने इनका जबरदस्त विरोध किया जबकि जे.जे.पी. ने सत्ता के लालच में समर्थन किया। इसलिए पार्टी समर्थन के बावजूद जे.जे.पी. वोट भाजपा को नहीं दिलवा सकी। वोटर का विश्वास अब दोनों पाॢटयों से उठ चुका है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि जनता वास्तव में ही काम चाहती है नारेबाजी घोषणाओं या पत्थर लगाने को जनता समझने लगी है कि यह झूठे वायदे हैं। अगर काम हुआ होता तो लोग वोट देते जब काम ही नहीं हुआ तो खाली यह कहना सबका साथ सबका विकास यह बार-बार किसी के गले से नीचे नहीं उतरता। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static